बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन

बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शनअमनौर में ग्रामीणों ने जताया रोषनोट. फोटो अमनौर से है. अमनौर. अमनौर बाइपास सड़क पतला एवं संर्कीण होने के कारण आये दिन हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ स्थानी ग्रामीणों ने उक्त सड़क मार्ग पर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया. मालूम हो कि सोमवार को इसी जगह पशु से लदे […]
बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शनअमनौर में ग्रामीणों ने जताया रोषनोट. फोटो अमनौर से है. अमनौर. अमनौर बाइपास सड़क पतला एवं संर्कीण होने के कारण आये दिन हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ स्थानी ग्रामीणों ने उक्त सड़क मार्ग पर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया. मालूम हो कि सोमवार को इसी जगह पशु से लदे ट्रक पलटने की घटना के बाद रात 10 बजे इस मोड़ पर एक खाली ट्रक भी जा पलटा. हालांकि इस घटना में किसी के जान-माल की क्षति नहीं हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क मार्ग से रोजाना सैकड़ों बड़ी से लेकर छोटी गाड़ियां गुजरती हैं और आये दिन कोई न कोई वाहन पलटने की घटना होती रहती है. मगर प्रशासन अब तक उक्त सड़क को चौड़ा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. प्रदर्शन करनेवालों में रामनरेश तिवारी, रंजीत तिवारी, बिटु कुमार, चंद्रशेखर सिंह, रवींद्र गुप्ता, धनंजय राय, अरुण राय, मोती कुमार राम, रवि कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










