किसी भी प्रखंड से नहीं जमा हो पाया आरक्षण रोस्टर

Published at :12 Jan 2016 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी प्रखंड से नहीं जमा हो पाया आरक्षण रोस्टर

किसी भी प्रखंड से नहीं जमा हो पाया आरक्षण रोस्टर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने आरक्षण रोस्टर को सुधार कर लाने का दिया निर्देश छपरा (सदर). पंचायत चुनाव के लिए जिले की 323 पंचायतों में विभिन्न पदों के आरक्षण रोस्टर जमा करने की तिथि 12 जनवरी निर्धारित थी. परंतु, जिले के किसी भी प्रखंड से […]

विज्ञापन

किसी भी प्रखंड से नहीं जमा हो पाया आरक्षण रोस्टर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने आरक्षण रोस्टर को सुधार कर लाने का दिया निर्देश छपरा (सदर). पंचायत चुनाव के लिए जिले की 323 पंचायतों में विभिन्न पदों के आरक्षण रोस्टर जमा करने की तिथि 12 जनवरी निर्धारित थी. परंतु, जिले के किसी भी प्रखंड से आरक्षण रोस्टर जमा नहीं हो पाया. इसकी वजह विभिन्न प्रखंडों द्वारा लाये गये आरक्षण रोस्टर में भारी त्रुटि होना बताया जाता है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि दर्जन भर प्रखंडों के बीडीओ व जीपीएस के द्वारा आरक्षण रोस्टर जो लाया गया था, उस तैयार रोस्टर में कई त्रुटियां थीं, जिसकी ओर संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसे सुधार कर लाने का निर्देश दिया गया. वहीं, 11 जनवरी तक दावा आपत्ति देने तथा 18 जनवरी तक दावा आपत्ति के निराकरण की तिथि निर्धारित है. ऐसी स्थिति में अभी किसी भी प्रखंड से यह सूचना नहीं दी गयी है कि किस प्रखंड में कितने दावे या आपत्ति मिली हैं, जिसके अंतर्गत मतदाताओं के नाम, पता, उम्र आदि में गड़बड़ी के अलावा क्षेत्र से संबंधित गड़बड़ी को सुधार जा सके. उधर, आरक्षण रोस्टर को लेकर भावी पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों में ऊहापोह की स्थिति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन