22 ओवरलोडेड वाहन जब्त

22 ओवरलोडेड वाहन जब्त छपरा (सदर). सारण के संयुक्त आयुक्त सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव सच्चिदानंद चौधरी ने सोमवार की रात अमनौर से मशरक के बीच सीवान, मशरक, पटना मार्ग में ओवरलोडेड वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान सचिव श्री चौधरी ने ओवरलोडेड 22 वाहनों को जब्त किया. इनमें विभिन्न श्रेणियों के ट्रक, पिकअप […]
22 ओवरलोडेड वाहन जब्त छपरा (सदर). सारण के संयुक्त आयुक्त सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव सच्चिदानंद चौधरी ने सोमवार की रात अमनौर से मशरक के बीच सीवान, मशरक, पटना मार्ग में ओवरलोडेड वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान सचिव श्री चौधरी ने ओवरलोडेड 22 वाहनों को जब्त किया. इनमें विभिन्न श्रेणियों के ट्रक, पिकअप आदि शामिल हैं. जब्त वाहनों को आरटीए सचिव द्वारा मढ़ौरा तथा भेल्दी थाने में जमा कराया गया. वहीं, वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की गयी. इस दौरान लगभग दो लाख रुपये जुर्माना वसूली की सूचना है. आरटीए के द्वारा रात्रि के दौरान ओवरलोडेड वाहनों व वाहनों के अन्य कागजात की जांच को लेकर नियम के विरुद्ध वाहन चलानेवाले वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










