सारण गजेटियर का शीघ्र होगा हिंदी में प्रकाशन

सारण गजेटियर का शीघ्र होगा हिंदी में प्रकाशन छपरा (सदर). जिला पदाधिकारी दीपक आनंद ने ब्रिटिशकालीन सारण गजेटियर को आम लोगों की जानकारी के लिए हिंदी में प्रकाशित कराने की तैयारी की है. इससे लोगों को सारण के गौरवशाली इतिहास, आर्थिक स्थिति, गौरवशाली परंपरा एवं अन्य पौराणिक चीजों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. गजेटियर के […]
सारण गजेटियर का शीघ्र होगा हिंदी में प्रकाशन छपरा (सदर). जिला पदाधिकारी दीपक आनंद ने ब्रिटिशकालीन सारण गजेटियर को आम लोगों की जानकारी के लिए हिंदी में प्रकाशित कराने की तैयारी की है. इससे लोगों को सारण के गौरवशाली इतिहास, आर्थिक स्थिति, गौरवशाली परंपरा एवं अन्य पौराणिक चीजों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. गजेटियर के हिंदी में अनुवाद का कार्य समाप्ति की स्थिति में है. शीघ्र ही मुद्रण की तैयारी है. डीएम ने सारणवासियों से अपील की है कि यदि किसी के पास पौराणिक दुर्लभ एवं ऐतिहासिक फोटोग्राफ उपलब्ध हो, तो वे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9431209370 पर या उनके इमेल आइडी पर संपर्क कर दे सकते हैं. वहीं, दुर्लभ तसवीर उपलब्ध करानेवाले व्यक्तियों को डीएम के द्वारा पुरस्कृत किये जाने की बात भी डीपीआरओ बीके शुक्ला ने कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










