दो फुट जमीन के लिए प्रमोद की गयी जान

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर में रविवार की रात हुई प्रमोद राय की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई फरार बताया जाता है. प्रमोद राय की पत्नी सीमा देवी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष […]
छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर में रविवार की रात हुई प्रमोद राय की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई फरार बताया जाता है. प्रमोद राय की पत्नी सीमा देवी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने बताया कि भूमि विवाद के कारण प्रमोद राय (22 वर्ष) को रविवार की रात चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल अवस्था में प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दैरान उसकी मौत हो गयी. अपने पति को बचाने आयी प्रमोद की पत्नी सीमा देवी भी चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी,
जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल सीमा के बयान पर हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें मृतक प्रमोद के पिता भिखारी राय, मां देवकुमारी देवी, भाई संतोष राय, संतोष की पत्नी कमला देवी एवं भाई श्रवण राय को नामजद किया गया है. इस मामले में प्रमोद के पिता भिखारी राय तथा मां को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










