मुख्य अभियुक्त का मंडल कारा में लिया था बयान

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामला में अभियोजन द्वारा गवाह को प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन हादसा मामले में सत्र वाद संख्या 811/13 में अभियोजन द्वारा 38 वें गवाह के रूप में […]
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामला में अभियोजन द्वारा गवाह को प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन हादसा मामले में सत्र वाद संख्या 811/13 में अभियोजन द्वारा 38 वें गवाह के रूप में तत्कालीन विशेष जांच दल के इंस्पेक्टर रमेश कुमार मिश्र को साक्ष्य के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
साक्षी श्री मिश्र, जो फिलवक्त एटीएस में इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हैं, ने अपनी गवाही में बताया कि उन्होंने मामले की मुख्य अभियुक्त मीना देवी का मंडल कारा छपरा में जाकर उनका बयान लिया था और उसे अनुसंधानकर्ता को सुपुर्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










