अपहृत किशोरी सहरसा से बरामद

Published at :12 Jan 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत किशोरी सहरसा से बरामद

किशोरी के कॉल डिटेल्स व मोबाइल लोकेशन पर पुलिस ने किया बरामद अपहरणकर्ता गिरफ्तार कोचिंग के बहाने िनकली थी घर से, युवक से साथ ट्रेन से गयी किशोरी रिविलगंज : थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोले की अपहृत एक किशोरी को पुलिस ने सोमवार को सहरसा से बरामद कर लिया. अपहृत किशोरी का अपहरण शनिवार […]

विज्ञापन

किशोरी के कॉल डिटेल्स व मोबाइल लोकेशन पर पुलिस ने किया बरामद

अपहरणकर्ता गिरफ्तार
कोचिंग के बहाने िनकली थी घर से, युवक से साथ ट्रेन से गयी किशोरी
रिविलगंज : थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोले की अपहृत एक किशोरी को पुलिस ने सोमवार को सहरसा से बरामद कर लिया. अपहृत किशोरी का अपहरण शनिवार को कर लिया गया था. उसका अपहरण उस समय कर लिया गया, जब कोचिंग में पढ़ने के लिए घर से गयी थी.
उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. किशोरी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स तथा उसके लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे बरामद करने तथा अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि सअनि रामायन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सहरसा भेजा गया है और बरामद किशोरी को लाया जा रहा है.
साथ ही गिरफ्तार अपहरणकर्ता को भी छपरा लाया जायेगा. घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले का उद्भेदन किया है. पुलिस के अनुसार, किशोरी कोचिंग जाने के बहाने घर से निकली और युवक के साथ ट्रेन से चली गयी. शनिवार की रात में वे बेगूसराय में रुक गये और अगले दिन सहरसा पहुंचे, जहां से दोनों को पुलिस ने बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन