चोरी गयीं बैटरियां बरामद, तीन धराये

Published at :12 Jan 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी गयीं बैटरियां बरामद, तीन धराये

मोबाइल टावर से की गयी थी चोरी मकेर : आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर से चोरी हुईं छह बैटरियाें के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि मकेर बाजार में आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर की बैटरी, बैंक से चार बैटरियां एवं गार्ड रूम से पुरानी छह बैटरियां […]

विज्ञापन

मोबाइल टावर से की गयी थी चोरी

मकेर : आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर से चोरी हुईं छह बैटरियाें के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि मकेर बाजार में आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर की बैटरी, बैंक से चार बैटरियां एवं गार्ड रूम से पुरानी छह बैटरियां शुक्रवार की रात्रि चोरी हो गयी थीं. पुलिस ने इस मामले में मकेर बाजार के असगर अली के पुत्र रहीम अली, अंबिका मिश्र का पुत्र विक्की कुमार एवं विजय गुप्ता का पुत्र राहुल रंजन को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की,
तो तीनों ने कबूल किया कि हम लोगों ने ही टावर से बैटरियां चुरायी हैं. पुलिस को तीनों चोरों ने बताया कि विक्की के घर के पीछे झाड़ी में बैटरियां छिपा कर रखी है. बताये गये स्थान पर पुलिस ने जाकर जब झाड़ी में तलाशी की, तो झाड़ी से छह बैटरियां बरामद हुईं. बरामद बैटरियों को जब्त कर थाना लाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है. वहीं, अन्य चार बैटरियों की बरामदगी के लिए छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन