भुलन के पक्ष में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published at :12 Jan 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
भुलन के पक्ष में ग्रामीणों का प्रदर्शन

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर में छह जनवरी को हुई उर्मिला देवी की हत्या के मामले में पति भुलन राय की गिरफ्तारी के खिलाफ ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव सोमवार को किया तथा इस मामले में छह अन्य बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की. काफी संख्या में पहुंचे […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर में छह जनवरी को हुई उर्मिला देवी की हत्या के मामले में पति भुलन राय की गिरफ्तारी के खिलाफ ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव सोमवार को किया तथा इस मामले में छह अन्य बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की. काफी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष ग्रामीणों ने एसपी को दिये गये लिखित आवेदन में कहा गया है कि उर्मिला देवी की हत्या उसने नहीं की है, बल्कि किसी अन्य के द्वारा की गयी है.

पुलिस ने शनिवार की रात उसके पति भुलन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उर्मिला के हत्या मामले में भुलन राय सूचक है और जांच में पुलिस ने भुलन राय को दोषी पाया है. मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर भुलन राय को दोषी मान कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा भुलन की ही निशानदेही पर वह आभूषण बरामद किया गया है. हत्या के बाद लूट लेने की बात प्राथमिकी में कही गयी है. इस मामले में भुलन राय ने पड़ोस की एक महिला तथा उसके चार पुत्र एवं चार अन्य को नामजद किया है.

पुलिस ने जांच में यह पाया कि भुलन राय की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के कारण कर्ज के बोझ से दबा हुआ है और कर्ज में दी गयी राशि मांगनेवालों को फंसाने के लिए भुलन राय ने खुद ही हत्या की और प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसपी ने ग्रामीणों की मांग पर सभी बिंदुओं पर जांच कराने का आश्वासन दिया. इस दौरान मढ़ौरा के राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय भी एसपी कार्यालय पहुंचे तथा ग्रामीणों को निष्पक्ष ढंग से जांच कराने का भरोसा दिलाया.

विधायक ने भी ग्रामीणों की मांग पर पुलिस अधीक्षक से नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया. बताते चलें कि छह जनवरी को ओल्हनपुर गांव के बाहर नहर की रखवाली कर रहे भुलन राय तथा उसकी पत्नी झोंपड़ी में सोये हुए थे. इसी दौरान रात को करीब 12 बजे भुलन राय की पत्नी उर्मिला देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उसके पास से मोबाइल तथा उसके शरीर पर के आभूषण भी हत्या करनेवाले लेकर चले गये. इस दौरान भुलन राय के हाथ-पैर बांध दिये गये थे.

यह बातें भुलन राय के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कही गयी है. लेकिन, पुलिस के अनुसंधान में उसके पति को ही दोषी पाया गया है. मोबाइल के कॉल डिटेल्स से इसका खुलासा हुआ. इतना ही नहीं, पति भुलन राय की ही निशानदेही पर वह आभूषण बरामद किया गया है, जो हत्यारों द्वारा लूट लेने की बात प्राथमिकी में कही गयी है. अब ग्रामीणों ने जिन छह बिंदुओं पर जांच की मांग की है, पुलिस ने उसकी भी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन