इआयो के पर्यवेक्षक व सहायक की संविदा होगी रद्द

Published at :11 Jan 2016 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
इआयो  के पर्यवेक्षक व सहायक की संविदा होगी रद्द

इआयो के पर्यवेक्षक व सहायक की संविदा होगी रद्द खराब प्रदर्शन करने पर हुई कार्रवाईसमीक्षा बैठक में डीएम ने 15 बीडीओ को भी लगायी फटकार नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 15 है कैप्सन होगा- समीक्षा बैठक करते डीएम संवाददाता, छपरा (सदर)इंदिरा आवास योजना में खराब प्रदर्शन करनेवाले पर्यवेक्षकों एवं आवास सहायकों की संविदा रद्द की […]

विज्ञापन

इआयो के पर्यवेक्षक व सहायक की संविदा होगी रद्द खराब प्रदर्शन करने पर हुई कार्रवाईसमीक्षा बैठक में डीएम ने 15 बीडीओ को भी लगायी फटकार नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 15 है कैप्सन होगा- समीक्षा बैठक करते डीएम संवाददाता, छपरा (सदर)इंदिरा आवास योजना में खराब प्रदर्शन करनेवाले पर्यवेक्षकों एवं आवास सहायकों की संविदा रद्द की जायेगी. वहीं, बीडीओ के वेतन पर रोक लगायी जायेगी. डीएम दीपक आनंद सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में करने के दौरान सभी बीडीओ का जम कर क्लास लगाया. डीएम ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं प्राप्त करनेवाले बीडीओ का वेतन रोक दिया जायेगा तथा पर्यवेक्षकों एवं सहायकों की बैठक बुला कर उनकी रैकिंग कर खराब प्रदर्शन करनेवाले की संविदा मुक्त कर दी जाये. सामाजिक सुरक्षा योजना का उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा पेंशनधारियों का डाटा बेस उपलब्ध नहीं कराने पर भी डीएम ने सभी बीडीओ पर नाराजगी जतायी व उन्हें अंतिम रूप से एक सप्ताह का समय दिया. साथ ही कहा कि इसके पश्चात प्रतिवेदन अप्राप्त रहने पर बीडीओ के विरुद्ध कठोर अनुशासिनक कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने पंचायत की सभी योजनाओं का फोटो सहित तैयार करने का निर्देश देते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों का बैंक खाता उपलब्ध नहीं करानेवाले 15 बीडीओ का क्लास लगाया. वहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का चेक लाभार्थी को कैंप के माध्यम से अविलंब वितरित करने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी 15 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनता दरबार से संबंधित सभी मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन पर बल दिया. मनरेगा के तहत योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने असंतोष जताते हुए डीआरडीए के निदेशक को योजनाओं को पूरा करने में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया. बैंक खाता खोलने में बैंकों के असहयोगात्मक रवैये पर डीएम ने कहा कि असहयोग करनेवाले बैंकों के खाते में जमा राशि सहयोग करनेवाले बैंकों के खाते में हस्तांतरित करते हुए सांस्कृतिक वित्त विभाग को प्रतिनियोजित किया जायेगा. सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर अपने-अपने कार्यालय के आवंटन एवं व्यय की समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, बीडीओ एवं तकनीकी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन