लाठीचार्ज के खिलाफ शक्षिा मंत्री का फूंका पुतला

Published at :11 Jan 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
लाठीचार्ज के खिलाफ शक्षिा मंत्री का फूंका पुतला

लाठीचार्ज के खिलाफ शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला एआइएसएफ की जिला इकाई ने जताया विरोधनोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा- पुतला फूंकते कार्यकर्ता संवाददाता, छपरापटना कॉलेज में शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज के विरोध में एआइएसएफ की जिला इकाई ने राज्य संघ के आह्वान पर […]

विज्ञापन

लाठीचार्ज के खिलाफ शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला एआइएसएफ की जिला इकाई ने जताया विरोधनोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा- पुतला फूंकते कार्यकर्ता संवाददाता, छपरापटना कॉलेज में शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज के विरोध में एआइएसएफ की जिला इकाई ने राज्य संघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला फूंका. छात्रों ने मंजर रिजवी भवन से विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला एवं नगरपालिका चौक पर सभा आयोजित कर अपनी बातें रखीं. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में संगठन के राज्य सचिव समेत कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए. इस कार्रवाई से शिक्षा मंत्री व सरकार ने अपने तुगलकी रवैये को प्रदर्शित किया है. जिला संयोजक राहुल कुमार यादव ने लाठीचार्ज को मंत्री के इशारे पर पुलिस व असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित हमला बताया. राज्य पर्षद सदस्य विकास कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार लाठी व गोली के बल पर छात्र आंदोलन को नहीं दबा सकती. पुतला दहन में राजीव कुमार, राज राजा, मुकुल कुमार, अजय यादव, पंतलाल मांझी, ललन यादव, राहुल सिंह, रंजन यादव, नवजीत कुमार, रंजीत कुमार राम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन