थानाध्यक्ष व दो पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज

थानाध्यक्ष व दो पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज छपरा (कोर्ट). जिले के दो थानों के पुलिस अधिकारियों को रिश्वत नहीं मिलने पर आम ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने तथा झूठे मुकदमा में फंसा देने से संबंधित दो मामले सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराये गये हैं. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने दोनों मामलों को […]
थानाध्यक्ष व दो पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज छपरा (कोर्ट). जिले के दो थानों के पुलिस अधिकारियों को रिश्वत नहीं मिलने पर आम ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने तथा झूठे मुकदमा में फंसा देने से संबंधित दो मामले सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराये गये हैं. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने दोनों मामलों को जांच व कार्रवाई हेतु न्यायिक पदाधिकारियों के पास भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार मांझी थाना क्षेत्र के सुधर छपरा निवासी कृष्णा सिंह ने मामला दर्ज कराते हुए मांझी थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आजाद खां व अखिलेश्वर झा को अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरा मामला मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अनिल प्रसाद जायसवाल ने दर्ज कराते हुए मढ़ौरा थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने चौकीदार सलीम मियां तथा एक अन्य के कहने पर उसे आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिस जीप जला देने के मामले में अभियुक्त बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










