मोबाइल दुकान में चोरी करनेवाले दो गिरफ्तार

Published at :10 Jan 2016 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में चोरी करनेवाले दो गिरफ्तार

मोबाइल दुकान में चोरी करनेवाले दो गिरफ्तार भेल्दी, तरैया व अमनौर थाना क्षेत्रों में चोरों ने दिया कई घटनाओं को अंजामनोट. फोटो नंबर 10 सीएचपी 13 है. कैप्सन होगा- जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी भेल्दी (अमनौर). भेल्दी, तरैया तथा अमनौर थाना क्षेत्रों में गत सप्ताह मोबाइल की दुकानों का ताला काट कर चोरी करनेवाले गिरोह के […]

विज्ञापन

मोबाइल दुकान में चोरी करनेवाले दो गिरफ्तार भेल्दी, तरैया व अमनौर थाना क्षेत्रों में चोरों ने दिया कई घटनाओं को अंजामनोट. फोटो नंबर 10 सीएचपी 13 है. कैप्सन होगा- जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी भेल्दी (अमनौर). भेल्दी, तरैया तथा अमनौर थाना क्षेत्रों में गत सप्ताह मोबाइल की दुकानों का ताला काट कर चोरी करनेवाले गिरोह के दो चोरों को तीनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता में अमनौर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि गत सप्ताह तरैया बाजार स्थित मनोज टेलकॉम व निराला टेलकॉम का ताला काट कर 30 हजार नकद समेत लाखों के मोबाइल सेट की चोरी कर ली गयी थी. तरैया में चोरी के बाद अमनौर थाना अंतर्गत अमनौर, कॉलेज रोड स्थित इन्हीं दोनों चोरों ने आर्यन कम्युनिकेशन की दुकान में ताला काट हजारों के कीमत के मोबाइल सेट की चोरी कर ली. पकड़े गये दोनों चोरों ने भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार स्थित एक मोबाइल के दुकान से ताला काट कर मोबाइल की चोरी की थी. सोनहो में चोरी की घटना के बाद भेल्दी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि पचरुखी गांव के जगरनाथ मांझी का पुत्र जितेंद्र मांझी व सीतलाल मांझी के पुत्र लालबहादुर मांझी के पास से चोरी के दो सौ मोबाइल सेट हैं, जिसे वह बेचने की फिराक में है. सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने अमनौर तथा तरैया थानाध्यक्षों के साथ मिल पचरूखी गांव में संयुक्त रूप से छापेमारी की, तो चोरी के मोबाइल, बैटरी, प्रिंटर, चार्जर तथा मास्टर चाबी के साथ चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड अभी गिरफ्त से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन