श्रम योजनाओं का लाभ दिलाने में सबका सहयोग जरूरी:डीएम

Published at :09 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
श्रम योजनाओं का लाभ दिलाने में सबका सहयोग जरूरी:डीएम

श्रम योजनाओं का लाभ दिलाने में सबका सहयोग जरूरी:डीएम न्यूनतम मजदूरी एवं विभिन्न श्रम अधिनियमों को ले एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पदाधिकारियों ने सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी उपस्थित लोगों को नोट: फोटो नंबर 9 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- कार्यशाला का उद‍्घाटन करते डीएम संवाददाता-छपरा (सदर). न्यूनतम मजदूरी एवं विभिन्न श्रम अधिनियमों के […]

विज्ञापन

श्रम योजनाओं का लाभ दिलाने में सबका सहयोग जरूरी:डीएम न्यूनतम मजदूरी एवं विभिन्न श्रम अधिनियमों को ले एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पदाधिकारियों ने सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी उपस्थित लोगों को नोट: फोटो नंबर 9 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- कार्यशाला का उद‍्घाटन करते डीएम संवाददाता-छपरा (सदर). न्यूनतम मजदूरी एवं विभिन्न श्रम अधिनियमों के तहत मजदूरों को मिलने वाली विभिन्न सुवधाओं की जानकारी पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिघि एवं श्रम संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. सरकार के द्वारा विभिन्न श्रेणी के मजदूरों, उनके आश्रितों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सरकार के श्रम कल्याण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. ये बातें सारण के डीएम दीपक आनंद ने शनिवार को श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम मजदूरी एवं विभिन्न श्रम अधिनियमों पर आयोजित एकक दिवसीय कार्यशाला के दौरान उपस्थित विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, पंचायतों के मुखियागण अन्य जन प्रतिनिधियों, श्रमिक संघ व एनजीओ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही. इस अवसर पर उप श्रमआयुक्त अरविंद कुमार एवं श्रम अधीक्षक दिलिप भारतीय, बम शंकर राम, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रवि भूषण सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक पिंकी कुमारी आदि ने श्रम संसाधन विभाग से संबंधित विभिन्न अधिनियमों यथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1946, विमुक्ति एवं पुर्नवास, विभिन्न कोटी के कामगारों के न्यूनतम मजदूरी की दर एवं विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं यथा बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र, कामगार एवं शिल्पकार, सामाजिक सुरक्षा योजना 2011, बिहार भवन एवं अन्य सन्न निर्माण, कर्मकार अधिनियम 1996 एवं नियमावली 2005, बिहार राज्य प्रवासी मजदूरी योजना 2008, संशोधित 2011, बंधुआ मजदूरों का पहचान, विमुक्ति एवं पुर्नवास आदि की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर डीएम ने प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के अंतर्गत तीन आश्रितों गीता देवी, रीता कुंवर तथा गणीनाथ साह को 1-1 लाख की दर से तीन चेक प्रदान किया. धन्यवाद ज्ञापन दिलिप भारती ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन