मंदिर परिसर में लगा मधुमेह जांच शिविर

Published at :30 Dec 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर परिसर में लगा मधुमेह जांच शिविर

मंदिर परिसर में लगा मधुमेह जांच शिविर चिकित्सकों ने की मुफ्त जांचकाफी संख्या में लोगों ने करायी जांचनोट: फोटो नंबर 30 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- शिविर में उपस्थित चिकित्सक संवाददाता, छपरा (कोर्ट)सलेमपुर के पुलिस क्लब स्थित गायत्री मंदिर परिसर में हो रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों नर नारियों द्वारा पूजा अर्चना व […]

विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगा मधुमेह जांच शिविर चिकित्सकों ने की मुफ्त जांचकाफी संख्या में लोगों ने करायी जांचनोट: फोटो नंबर 30 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- शिविर में उपस्थित चिकित्सक संवाददाता, छपरा (कोर्ट)सलेमपुर के पुलिस क्लब स्थित गायत्री मंदिर परिसर में हो रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों नर नारियों द्वारा पूजा अर्चना व हवन किया गया. हवन का कार्यक्रम लगभग अपराह्न दो बजे तक चला. इसमें बारी-बारी से हजारों महिलाओं-पुरुषों के साथ ही युवक व युवतियां के द्वारा हवन किया गया. हवन का कार्यक्रम लगभग दो बजे तक चला. यज्ञ समिति के द्वारा बुधवार को मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में मधुमेह का मुफ्त जांच शिविर आयोजित किया गया. आयोजन का शुभारंभ नगर पर्षद की मुख्य पार्षद शोभा देवी, चिकित्सक अमित राज सिंह और डॉ धीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मुफ्त जांच शिविर में काफी संख्या में लोगों ने अपना ब्लड टेस्ट करा मधुमेह की जांच करवायी. यज्ञ देखने आये लोगों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी अपनी जांच करवायी और अपने शरीर में मधुमेह के स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही वहां उपस्थित चिकित्सकों द्वारा मधुमेह से बचाव व उसके निदान के बारे में लोगों को मुफ्त सलाह दी गयी. साथ ही इससे होनेवाले नुकसान के बारे में जानकारियां दी गयीं. इस अवसर पर उपस्थित रहनेवालों में मुख्य पार्षद पति शशिभूषण गुप्ता, विश्वनाथ बैठा, केबी सिंह, शंभू बैठा, जयप्रकाश जी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन