जेपीविवि में होगा ऑन लाइन एडमिशन सस्टिम

जेपीविवि में होगा ऑन लाइन एडमिशन सिस्टम नये साल में होगी कुलपतियों की बैठक यूजीसी ने दिया एडमिशन प्रक्रिया को ऑन लाइन करने का आदेशसंवादादता, छपरा जेपीविवि समेत बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में यूजीसी के निर्देश पर नये सत्र में ऑन लाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सत्र 2016-17 से विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर […]
जेपीविवि में होगा ऑन लाइन एडमिशन सिस्टम नये साल में होगी कुलपतियों की बैठक यूजीसी ने दिया एडमिशन प्रक्रिया को ऑन लाइन करने का आदेशसंवादादता, छपरा जेपीविवि समेत बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में यूजीसी के निर्देश पर नये सत्र में ऑन लाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सत्र 2016-17 से विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से लिया जायेगा. यूजीसी ने इसके लिए विश्विद्यालय स्तर पर तैयारी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है. यूजीसी द्वारा कुलपति को जारी पत्र में यूजीसी के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 से सभी काॅलेजों व विश्वविद्यालय में उनके द्वारा चलाये जा रहे सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑन लाइन एडमिशन सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है और इस संबंध में हुई प्राेग्रेस रिर्पोट भी मांगी है. इसके लिए तैयारी शुरू करने को कहा गया है. ऑन लाइन प्रक्रिया से संबंधित प्रोग्रेस रिर्पोट जनवरी में हर हाल में उपलब्ध करानी है. अगले महीने होगी बैठकदिल्ली में विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ यूजीसी के पदाधिकारी बैठक करेंगे और उसमें अंतिम रूप से दिशा निर्देश जारी कर दिया जायेगा. यूजीसी के अनुसार, अभी देशों के 15-16 प्रतिशत विश्वविद्यालयों में ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो पायी है, जबकि करीब 30 प्रतिशत विश्वविद्यालय में आंशिक रूप से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो पायी है. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में अभी फाॅर्म भर कर ही एडमिशन हो रहा है. जेपीएम कॉलेज, छपरा समेत सीवान व गोपालगंज के कई कालेजों में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. किंतु अभी यह पूर्ण रूप से लागू नहीं हो पाया है. ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया होने से यह पूरी तरह से पारदर्शी होगी तथा छात्र व उनके अभिभावकों को मनपसंद कोष्ट चुनने में भी मदद मिलेगी. यूजीसी के अध्यक्ष के अनुसार, जो पहले से ऑन लाइन प्रक्रिया अपना रहे हैं वे उसे जारी रखें. जहां आंशिक रूप से प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे वे पूर्णत: ऑन लाइन करें. ऑन लाइन एडमिशन प्रक्रिया के ये होंगे फायदेऑन लाइन प्रोसेस से एडमिशन में पारदर्शिता आयेगीअभिभावक, छात्र व अधिकारियों को एडमिशन से संबंधित जानकारी लेने में आसानी होगीपसंदीदा विषय चुनने में मदद मिलेगी विवि व कॉलेज बेहतर ढंग से और तेजी से काम कर पायेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










