ट्रेन से कट कर तीन छात्रों की मौत

Published at :29 Nov 2013 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर तीन छात्रों की मौत

छपरा (कोर्ट) बकरी चरा कर घर लौट रहे तीन छात्र ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे तीनों छात्र ट्रेन से कट गये और तत्काल उनकी मौत हो गयी. घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा के निकट संध्या साढ़े पांच बजे हुई है. मृत छात्रों में आसिन अली का पुत्र सुदाब अली (8) ज्ञान […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) बकरी चरा कर घर लौट रहे तीन छात्र ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे तीनों छात्र ट्रेन से कट गये और तत्काल उनकी मौत हो गयी. घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा के निकट संध्या साढ़े पांच बजे हुई है. मृत छात्रों में आसिन अली का पुत्र सुदाब अली (8) ज्ञान भारती की पहली कक्षा का छात्र है. दूसरा 14 वर्षीय नजमुद्दीन अली पुत्र नौशाद अली, जो प्राथमिक विद्यालय, मानुपुर के चौथे वर्ग का छात्र है. तीसरा छात्र अयूब अली का नौ वर्षीय पुत्र चुटकुन अली, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानुपुर जहांगीर के दूसरे वर्ग का छात्र है. घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे रेल लाइन के उस पार से बकरी चरा कर घर आ रहे थे कि रेलवे के डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी. तीनों बच्चे डाउन ट्रैक को पार कर अप ट्रैक पर खड़े हो गये और बिजली से चल रही ट्रेन को देखने लगे. उसी दरम्यान अप ट्रैक पर टाटा-छपरा ट्रेन आ गयी और तीनों बच्चों को रौंद डाला. घटना के कुछ देर के बाद ग्रामीणों व उसके परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठा कर अपने घर ले आये. स्थानीय मुखिया माला देवी ने तीनों बच्चों के परिजन को कबीर अंत्येष्टि के तहत 1500-1500 रुपये नकद राशि दी है. देर संध्या तीनों बच्चों के शवों को दफना दिया गया. घटना के काफी समय बीतने के बाद भी रेलवे की तरफ से कोई भी अधिकारी वहां नहीं आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन