कैरियर फेयर 18-19 को

Updated at :16 Jul 2013 1:37 PM
विज्ञापन
कैरियर फेयर 18-19 को

* युवाओं के लिए प्रभात खबर की पहल, दी जायेगी जानकारी छपरा : अपने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करने की दिशा में प्रभात खबर ने एक और ऐतिहासिक कदम के रूप में आगामी 18 व 19 मई को कैरियर एंड एजुकेशन फेयर लगाने का निर्णय लिया है. शहर के भगवान बाजार स्थित मैरेज जोन में […]

विज्ञापन

* युवाओं के लिए प्रभात खबर की पहल, दी जायेगी जानकारी
छपरा : अपने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करने की दिशा में प्रभात खबर ने एक और ऐतिहासिक कदम के रूप में आगामी 18 व 19 मई को कैरियर एंड एजुकेशन फेयर लगाने का निर्णय लिया है. शहर के भगवान बाजार स्थित मैरेज जोन में आयोजित फेयर में देश भर के नामी गिरामी यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज शामिल होकर जहां ऑन द स्पॉट एडमिशन लेंगे.

वहीं, कैरियर हेतु गाइडेंस व काउंसेलिंग भी करेंगे. कार्यक्रम में नामी-गिरामी कैरियर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. उक्त जानकारी पटना ब्रांड के टीम ने देते हुए बताया कि कैरियर फेयर की सफलता में स्थानीय सहयोगी के रूप में सारण इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर, इंस्पिरेशन क्लासेज, साधनापुरी, एफआइआइटी ग्रुप ऑफ एकमा, प्रकाश बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बनियापुर, मान सरोवर इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमिका अहम है. इडेन जूनियर कॉलेज, पटना व छपरा के द्वारा भी एडमिशन में विशेष सुविधाएं दी जायेंगी.

वहीं, बाहर से आनेवाले कॉलेजों व संस्थाओं में संस्कृति ग्रुप, एसकेएस ग्रुप, स्कार्टलाइ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, श्रीमती टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, शेखवती ग्रुप ऑफ एजुकेशन राजस्थान, लवली प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, एमआइटीएस ग्रुप, ओम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जेआइएस ग्रुप एजुकेशनल इनिशिएटिव, एडवांस ट्रलिप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युट, गुरू कॉलेज, मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, एडवांस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, निलाई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन आदि शामिल हैं.

* देश भर के नामी-गिरामी यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज लेंगे ऑन द स्पॉट एडमिशन
* नामी-गिरामी कैरियर एक्सपर्ट भी जुटेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन