मंडल कारा का माहौल हुआ भक्तिमय

संवाददाता, छपरा (सदर)सूर्य षष्ठी व्रत को लेकर सारे झंझावतों के बावजूद मंडल कारा का वातावरण भक्तिमय हो गया है. मंडल कारा में बंद गंडामन एमडीएम हादसे की मुख्य अभियुक्त प्रधानाध्यापिका मीना देवी छठ व्रत करेंगी. वहीं, दूसरी ओर उनके पति अजरुन यादव समेत 22 बंदी सूर्य षष्ठी व्रत कर रहे हैं. इनमें मीना देवी समेत […]
संवाददाता, छपरा (सदर)सूर्य षष्ठी व्रत को लेकर सारे झंझावतों के बावजूद मंडल कारा का वातावरण भक्तिमय हो गया है. मंडल कारा में बंद गंडामन एमडीएम हादसे की मुख्य अभियुक्त प्रधानाध्यापिका मीना देवी छठ व्रत करेंगी. वहीं, दूसरी ओर उनके पति अजरुन यादव समेत 22 बंदी सूर्य षष्ठी व्रत कर रहे हैं. इनमें मीना देवी समेत पांच महिलाएं प्रभावती देवी, गीता देवी, मुनी देवी, उषा देवी शामिल हैं. वहीं, पुरुष बंदियों में शंभु सिंह, धर्मेद्र सिंह, अजरुन यादव समेत 17 बंदी शामिल हैं. मंगलवार को छपरा जेल में सजायाफ्ता बंदी मनु सिंह के द्वारा केरोसिन छिड़क आत्महत्या के प्रयास व तथा कुछ बंदियों द्वारा हमला कर सैप के जवान का सिर फोड़ देने की घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल में भी काराधीक्षक एसडी मित्र व जेलर सतीश कुमार सिंह द्वारा बंदियों के सूर्य षष्ठी व्रत की तैयारी में हर संभव सहयोग किया जा रहा है. प्रशासन के द्वारा गुरुवार को नहाय-खाय से लेकर खरना व छठ के प्रथम व द्वितीय अघ्र्य के अवसर पर कारा प्रशासन द्वारा जेल मैनुअल के तहत आवश्यक व्यवस्था की गयी है. उधर, कारा में बंद बंदी जहां संसाधनों के अभाव में आस्था के पर्व को शालीनता के माहौल में मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं वैसे बंदी, जो छठ पूजा नहीं करते, वे भी बंदियों को छठ पर्व के अनुष्ठान के दौरान हर संभव सहयोग के लिए तत्पर दिख रहे हैं. एक कर्मी की मानें, तो बंदियों द्वारा अनुष्ठान रखनेवाले बंदियों को हर तरह से सहयोग किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










