12 हाइस्कूलों के एचएम पर प्राथमिकी का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2013 8:43 PM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता, छपरा जिले के 12 हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध डीसी विपत्र लंबित रहने पर प्राथमिकी का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने दिया है. वर्ष 2004-05 तथा 2007-08 में उपस्कर, प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि निर्माण के लिए निर्गत राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र बार-बार आदेश के बाद भी जिले के 12 हाइस्कूलों के […]
विज्ञापन
संवाददाता, छपरा
जिले के 12 हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध डीसी विपत्र लंबित रहने पर प्राथमिकी का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने दिया है. वर्ष 2004-05 तथा 2007-08 में उपस्कर, प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि निर्माण के लिए निर्गत राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र बार-बार आदेश के बाद भी जिले के 12 हाइस्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने जमा नहीं किया था. लिहाजा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश पर डीइओ श्री पासवान ने इन प्रधानाध्यापकों पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. इनमें कई विद्यालयों के एचएम सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं. इन सेवानिवृत्त एचएम पर एफआइआर का आदेश वर्तमान एचएम को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










