करोड़ों के चांदी के सिक्के बिके

Published at :01 Nov 2013 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों के चांदी के सिक्के बिके

संवाददाता, छपरा (सदर) धनतेरस को लेकर सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में आभूषण व बरतन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गयी. आभूषण व बरतन की दुकानों पर भारी महंगाई के बावजूद ग्राहकों में खरीदारी के प्रति उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. आभूषण दुकानों पर पूरे दिन […]

विज्ञापन

संवाददाता, छपरा (सदर)

धनतेरस को लेकर सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में आभूषण व बरतन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गयी. आभूषण व बरतन की दुकानों पर भारी महंगाई के बावजूद ग्राहकों में खरीदारी के प्रति उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. आभूषण दुकानों पर पूरे दिन ग्राहक चांदी के सिक्के, स्वर्ण, हीरे आदि के विभिन्न प्रकार के गहने खरीदते देखे गये. वहीं शहर की मुख्य मंडी, साहेबगंज, सोनारपट्टी, कपड़ा पट्टी, गुदरी बाजार, मौना चौक रोड, करीमचक, पुरानी गुड़हट्टी आदी मंडियों में दुकानों पर दुकानदारों द्वारा आकर्षक बरतन की दुकानें लगायी गयी थी. यहां भारी संख्या में ग्राहक अपनी-अपनी पसंद के अनुसार बिना किसी मोल भाव के खरीदारी करते देखे गये. अनुमान के अनुसार, शहर के अलावा मढ़ौरा, सोनपुर, दिघवारा, एकमा, मशरक आदि बाजारों में चांदी के करोड़ों के सिक्के बिके. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानों पर भी टीवी, मोबाइल, मिक्सर, जूसर, टेबुल लैंप, खड़ी आदि की खरीदारी भी जम कर हुई.

चांदी के नकली सिक्कों की भी हुई बिक्री : अंगरेजों के जमाने का चांदी का सिक्का बता कर ग्राहकों से कुछ दुकानदारों द्वारा 1050 से 1180 रुपये तक चांदी की सिक्के बेचे गये.

विश्वसनीय दुकानों में रही भीड़ : पूरे दिन श्री प्रकाश ऑरनामेंट्स साहेबगंज, श्री आरसी ज्वलेर्स, गुदरी बाजार, पृथ्वी चंद ज्वेलर्स, पंचवटी ज्वेलर्स आदि में ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. श्री प्रकाश ऑरनामेंट्स के वरुण कुमार, आरसी ज्वेलर्स के चंदन कुमार आदि का कहना है कि धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों में महंगाई का कोई खास असर नहीं दिखा. ग्राहक पूरे दिन दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंचते रहे. श्री आरसी ज्वेलर्स के चंदन कुमार के अनुसार, उनके यहां ग्राहकों को विशेष ऑफर दिया गया. वहीं, श्री प्रकाश ऑरनामेंट्स ने भी ग्राहकों को कई ऑफर दिये हैं. वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य व्यावसायिक बाजार साहेबगंज, सोनारपट्टी, कपड़ा पट्टी, साहेबगंज तीनकोनिया, मौना चौक रोड, पुरानी गुड़हट्टी, करीमचक, गुदरी बाजार, सलेमपुर आदि मार्गो में पूरे दिन जाम का नजारा दिखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन