227 बोरा खाद्यान्न जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2013 10:14 PM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता, रिविलगंज (सारण) आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार के खाद्यान्न को कालाबाजार में बेचने के मंसूबे पर प्रशासन ने पानी फेर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात बैजू टोला गांव के एक घर से करीब 227 बोरा खाद्यान्न जब्त किया गया, जिसमें 178 बोरा सील था, जबकि 49 बोरा खाद्यान्न को दूसरे बोरे […]
विज्ञापन
संवाददाता, रिविलगंज (सारण)
आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार के खाद्यान्न को कालाबाजार में बेचने के मंसूबे पर प्रशासन ने पानी फेर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात बैजू टोला गांव के एक घर से करीब 227 बोरा खाद्यान्न जब्त किया गया, जिसमें 178 बोरा सील था, जबकि 49 बोरा खाद्यान्न को दूसरे बोरे में बदल कर भरा गया था. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एडीएसओ ललन राम, बीडीओ रणंजय सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. जब्त खाद्यान्न किसका है, यह पता नहीं चला है.
किराये पर मकान लेकर खाद्यान्न को रखा गया था. रात में जब्त किये गये खाद्यान्न को गुरुवार को दिन में जब वितरण प्रणाली के डीलर पृथ्वी राज गुप्ता को प्रशासन ने सुपुर्द कर दिया, तो इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से खाद्यान्न के बारे में जानकारी देने का आदेश दिया गया है. किस व्यक्ति के द्वारा खाद्यान्न का उठाव तथा वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाता है. गुरुवार को एएसपी रवींद्र कुमार बैजू टोला पहुंचे और उस मकान का निरीक्षण किया, जहां से खाद्यान्न जब्त हुआ है. प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है कि आंगनबाड़ी के पोषाहार को कालाबाजार में बेचने के लिए बोरा बदलने का कार्य उस भवन में किया जा रहा था. 227 बोरा में 49 बोरे को बदलकर दूसरे बोरे में भरा गया था. प्रशासन के इस कड़े रुख से खाद्यान्न की कालाबाजारी में संलिप्त धंधेबाजों के पसीने छूट रहे हैं.
जनवितरण प्रणाली के कई डीलरों द्वारा भी बोरा बदल कर गेहूं-चावल को खुले बाजार में बेचा जा रहा है. रिविलगंज बाजार में भी बोरा बदलने का खेल लंबे समय से चल रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अनुसार, अब तक प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










