इवीएम सीलिंग का कार्य शुरू

Published at :19 Oct 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
इवीएम सीलिंग का कार्य शुरू

इवीएम सीलिंग का कार्य शुरू इसीआइएल कंपनी के तकनीकी पदाधिकारियों के देर से पहुंचने के कारण दो दिन विलंब से शुरू हुई सीलिंग संवाददाता, छपरा (सदर)जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 28 अक्तूबर को होनेवाले मतदान के लिए इवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) सीलिंग का काम सोमवार को शुरू हो गया. जयप्रकाश इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर […]

विज्ञापन

इवीएम सीलिंग का कार्य शुरू इसीआइएल कंपनी के तकनीकी पदाधिकारियों के देर से पहुंचने के कारण दो दिन विलंब से शुरू हुई सीलिंग संवाददाता, छपरा (सदर)जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 28 अक्तूबर को होनेवाले मतदान के लिए इवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) सीलिंग का काम सोमवार को शुरू हो गया. जयप्रकाश इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में इवीएम सीलिंग के दौरान सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी केके पाठक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष राय समेत अन्य उपस्थित थे. हालांकि इवीएम सीलिंग का कार्य सारण जिले में 17 अक्तूबर से ही शुरू करने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गयी थी. परंतु, इवीएम की आपूर्ति करनेवाली इसीआइएल कंपनी के तकनीकी पदाधिकारियों के दो दिन विलंब से पहुंचने के कारण 19 अक्तूबर से इवीएम सीलिंग का कार्य शुरू हुआ. इवीएम सीलिंग का कार्य लगातार चलेगा. तीन हजार इवीएम की करनी है सीलिंगसारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के 2585 मतदान केंद्र व सहायक केंद्र पर इवीएम लगाने के अलावा जिला प्रशासन के द्वारा आयोग के निर्देश पर 20 फीसदी अतिरिक्त इवीएम की सीलिंग करायी जायेगी, जिससे अपरिहार्य परिस्थिति में किसी भी समस्या का सामना प्रशासन को नहीं करना पड़े. विस क्षेत्र का नाम ® बूथों की संख्या113 एकमा ®271114 मांझी ® 266115 बनियापुर ® 282116 तरैया ® 264117 मढ़ौरा ®®233118 छपरा ®287119 गड़खा ®262120 अमनौर ® 229121 परसा ® 241122 सोनपुर ®250

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन