कारा में नवरात्र को ले वातावरण भक्तिमय

Published at :19 Oct 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
कारा में नवरात्र को ले वातावरण भक्तिमय

कारा में नवरात्र को ले वातावरण भक्तिमय छपरा (सदर). शक्ति की देवी मां दुर्गा के पूजन को लेकर मंडल कारा, छपरा का वातावरण भक्तिमय हो गया है. मंडल कारा में बंद गंडामन एमडीएम हादसे की अभियुक्त तत्कालीन प्रधानाध्यापिका मीना देवी व उनके पति अर्जुन यादव समेत 36 विचाराधीन या सजायाफ्ता बंदियों द्वारा विधिवत कलश स्थापना […]

विज्ञापन

कारा में नवरात्र को ले वातावरण भक्तिमय छपरा (सदर). शक्ति की देवी मां दुर्गा के पूजन को लेकर मंडल कारा, छपरा का वातावरण भक्तिमय हो गया है. मंडल कारा में बंद गंडामन एमडीएम हादसे की अभियुक्त तत्कालीन प्रधानाध्यापिका मीना देवी व उनके पति अर्जुन यादव समेत 36 विचाराधीन या सजायाफ्ता बंदियों द्वारा विधिवत कलश स्थापना मां दुर्गा का पाठ किया जा रहा है. काराधीक्षक सत्येंद्र कुमार की देख-रेख में कारापाल एसपी सिंह द्वारा ऐसे श्रद्धालु बंदियों को नवरात्र पूजा के लिए सभी आवश्यक सामग्री मुहैया करायी जा रही है. काराधीक्षक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कलश स्थापन कर नवरात्र करनेवाले बंदियों में तीन महिला बंदी तथा शेष पुरुष बंदी हैं. हालांकि, इस बार कारा के बाहरी परिसर में विगत दो दशकों से चल रहे दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियां फीकी हैं. हर वर्ष मंडल कारा परिसर में मूर्तियों को रखे जाने व आकर्षक सजावट के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु परिसर में पहुंच कर मां दुर्गा के दर्शन करते थे. परंतु, इस बार जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में बाहरी व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश रोकने के लिए स्पष्ट निर्देश देने के बाद आयोजन करनेवाले कारा कर्मियों में मायूसी दिखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन