55 फुट का रावण, तो 50 फुट का बनेगा मेघनाद

Published at :19 Oct 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
55 फुट का रावण, तो 50 फुट का बनेगा मेघनाद

छपरा (सदर) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में विज्यादशमी समारोह समिति के द्वारा रावणवध कार्यकम का आयोजन किया गया है. इस दौरान 55 फुट ऊंचा रावण तथा 50 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है. इस समारोह को भव्य एवं सतरंगी बनाने के लिए समारोह समिति के […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में विज्यादशमी समारोह समिति के द्वारा रावणवध कार्यकम का आयोजन किया गया है. इस दौरान 55 फुट ऊंचा रावण तथा 50 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है. इस समारोह को भव्य एवं सतरंगी बनाने के लिए समारोह समिति के पदाधिकारियों द्वारा अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का मुआयनाडीएम दीपक आनंद तथा पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सोमवार को पूर्वाह्न राजेंद्र स्टेडियम में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियों को जायजा समारोह समिति के पदाधिकारियों यथा महामंत्री विभूतिनारायण शर्मा, सचिव ददन राज, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह, बबलू राही आदि से लिया. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने उपस्थित सदर एसडीओ को निर्देशित किया कि सुरक्षा के मद्देनजर राजेंद्र स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरा दर्जन भर स्थानों पर लगाएं व रोशनी व पेयजल की व्यवस्था करें.

महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्थादोनों पदाधिकारियों को समारोह समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार स्टेडियम की उत्तर दिशा में महिलाओं की बैठने की व्यवस्था की गयी है, जबकि दक्षिण व पूरब दिशा में पुरुषों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. वहीं, स्टेडियम के मुख्य भवन के ऊपर बनाये गये छज्जे तथा मंच पर अन्य लोगों की व्यवस्था की गयी है.

नुमान को पुतला बनाने की जिम्मेवारी, तो रामकिशोर को शोभायात्रा की विजयादशमी समारोह समिति द्वारा आयोजित समारोह में रावण एवं मेघनाद के पुतला दहन की जिम्मेवारी व आतिशबाजी का जिम्मा, मो. नुमान की टीम को, तो राम, लक्ष्मण की शोभायात्रा की जिम्मेवारी राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को दिया गया है. शोभायात्रा शहर के कठिया बाबा मंदिर से कटहरीबाग होते हुए नगरपालिका चौक होती हुई राजेंद्र स्टेडियम पहुंचेगी, जहां राम-लक्ष्मण के सेना की लड़ाई रावण की सेना से होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन