लोग पूछ रहे हैं अभी तक बिहार गरीब क्यों है : रघुवर

Published at :18 Oct 2015 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
लोग पूछ रहे हैं अभी तक बिहार गरीब क्यों है : रघुवर

लोग पूछ रहे हैं अभी तक बिहार गरीब क्यों है : रघुवर रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं बिहार के नौजवान गड़खा. कांग्रेस, जदयू व राजद ने मिल कर बिहार को लूटने का काम किया है. बिहार के लोग पूछ रहे हैं कि बिहार अभी तक गरीब क्यों है. उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

लोग पूछ रहे हैं अभी तक बिहार गरीब क्यों है : रघुवर रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं बिहार के नौजवान गड़खा. कांग्रेस, जदयू व राजद ने मिल कर बिहार को लूटने का काम किया है. बिहार के लोग पूछ रहे हैं कि बिहार अभी तक गरीब क्यों है. उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोतीराजपुर में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद मांझी के चुनावी सभा कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. किसान परेशान हैं. पहले झारखंड में यही हाल था. लेकिन भाजपा की सरकार बनी, तो न्याय के साथ विकास होने लगा. कुछ लोगों द्वारा अनर्गल बयान देकर समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार के नौजवानों को हाथों में लाठी थमा, तेल पिलवाने का काम किया. इससे बिहार का विकास नहीं होगा. पूरे देश में केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. सभा की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने की. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद मांझी, तुफैल कादरी, विजय सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, शिवनाथ सिंह सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन