एसपी ने दो जवानों का वेतन रोका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2013 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता, छपरा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थलों एवं गृहरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे हैं या नहीं, इसके निरीक्षण के लिए सारण एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया है. ये पदाधिकारी रात्रि 11 बजे से लेकर बजे रात्रि तक विभिन्न स्थलों जैसे न्यायिक पदाधिकारी के आवास डीएम, […]
विज्ञापन
संवाददाता, छपरा
शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थलों एवं गृहरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे हैं या नहीं, इसके निरीक्षण के लिए सारण एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया है. ये पदाधिकारी रात्रि 11 बजे से लेकर बजे रात्रि तक विभिन्न स्थलों जैसे न्यायिक पदाधिकारी के आवास डीएम, एसपी समेत तमाम जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जिनके आवास पर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं तथा मंडल कारा में तैनात सुरक्षा कर्मियों का निरीक्षण करेंगे. एसपी के आदेश पर जो अधिकारी राउंड चेकिंग के दौरान चेकिंग करेंगे, उनमें अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, परिवहन प्रभारी, संप्रति परिचारी प्रवर और रक्षित अवर निरीक्षक प्रथम शामिल हैं. ये सभी रात्रि चेकिंग करने के उपरांत अगले दिन इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगे. एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार की रात दरियापुर थाना क्षेत्र में स्थित चक्का कारखाने में तैनात सुरक्षा गार्डो की चेकिंग की, तो वहां से दो गार्ड फरार पाये गये. एसपी ने तत्काल उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि तैनात सुरक्षा गार्डो में सैप जवान संख्या 4601 जेएन यादव और दूसरा सैप जवान 2411 एके शर्मा के स्थल से गायब पाये गये. दोनों का वेतन रोकने का उन्होंने आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










