मतदानकर्मियों के बूथ पर पहुंचे प्रेक्षक

मतदानकर्मियों के बूथ पर पहुंचे प्रेक्षक मतदान एवं प्रशिक्षण कार्यों का लिया जायजा नोट: फोटो नंबर 18 सी.एच.पी 3 है कैप्सन होगा- मतदान कर्मियों के बूथ व प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक संवाददाता, छपरा (सदर)बनियापुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक एसपीएस सलूजा ने रविवार को विशेश्वर सेमिनरी पर बनाये गये मतदान केंद्र प्रशिक्षण केंद्र का […]
मतदानकर्मियों के बूथ पर पहुंचे प्रेक्षक मतदान एवं प्रशिक्षण कार्यों का लिया जायजा नोट: फोटो नंबर 18 सी.एच.पी 3 है कैप्सन होगा- मतदान कर्मियों के बूथ व प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक संवाददाता, छपरा (सदर)बनियापुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक एसपीएस सलूजा ने रविवार को विशेश्वर सेमिनरी पर बनाये गये मतदान केंद्र प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण देनेवाले व लेने वाले कर्मियों के अलावा मतपत्र मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली. इस दौरान प्रशिक्ष आइएएस अमित कुमार पांडेय के साथ उन्होंने कई मामलों पर बातचीत की. निरीक्षण के दौरान अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. मतदानकर्मियों का वोटिंग प्रतिशत खराबपांच दिनों में लगभग दो हजार मतदान हुआ है, जबकि 6100 मतदान कर्मियों में 4600 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हो चुका है. ऐसी स्थिति में प्रशिक्षण देनेवाले मतदान कर्मियों का प्रतिशत संतोषजनक नहीं है. हालांकि, इसके पीछे प्रथम प्रशिक्षण के दौरान मतदानकर्मियों द्वारा भरे गये फाॅर्म 12 का त्रुटिपूर्ण होना मुख्य वजह बतायी जाती है. प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मो. उमैर ने कहा कि मतदान कर्मियों का अपने मतदान के प्रति जागरूक नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है. इस अवसर पर जिला कोषागार पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी केके झा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संध्या सुरभि, डीडब्ल्यूओ कृष्णा राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










