पदाधिकारियों ने की सामाजिक अंकेक्षण की जांच

Published at :18 Oct 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने की सामाजिक अंकेक्षण की जांच

पदाधिकारियों ने की सामाजिक अंकेक्षण की जांच बालिका गृह, दत्तक ग्रहण केंद्र व खुला आश्रय का लिया जायजानोट: फोटो नंबर 18 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी लेते निदेशक व यूनिसेफ के स्टेट हेड संवाददाता, छपरा (सदर)समाज कल्याण विभाग के निदेशक सह राज बाल संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष इमामुद्दीन अहमद तथा यूनिसेफ […]

विज्ञापन

पदाधिकारियों ने की सामाजिक अंकेक्षण की जांच बालिका गृह, दत्तक ग्रहण केंद्र व खुला आश्रय का लिया जायजानोट: फोटो नंबर 18 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी लेते निदेशक व यूनिसेफ के स्टेट हेड संवाददाता, छपरा (सदर)समाज कल्याण विभाग के निदेशक सह राज बाल संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष इमामुद्दीन अहमद तथा यूनिसेफ के स्टेट हेड मंसूर अहमद ने छपरा स्थित बालिका गृह, विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र, बाल गृह, खुला आश्रय में पहुंचकर सामाजिक अंकेक्षण का जांच कार्य किया. साथ ही गृह में काम करने वले अधिक्षक को सामाजिक अंकेक्षण से संंबंधित फार्म भी उपलब्ध कराया गया. इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों के साथ बालिका गृह, छपरा में पहुंच कर अनाथ, बेसहारा व भूली-भटकी बालिकाओं को मिलनेवाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा बालिका गृह की अधीक्षक अंजलि कुमारी, केशवर्कर, परामर्शी रेणुका सिंह, गृह माता दिव्या कुमारी, किरण सिंह, लेखापाल अश्विनी कुमार सिंह, एएनएम विमल कुमारी आदि से बालिका गृह की व्यवस्था बच्चियों के स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे प्रयास की जानकारी ली. इस अवसर पर उन्होंने बालिका गृह के संचालक अरविंद कुमार सिंह को बेहतर व्यवस्था बनाये रखने पर प्रसन्नता जाहिर करने के साथ-साथ बेहतरी के कुछ और सुझाव दिये. इसके बाद निदेशक की टीम विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र में पहुंची, जहां समन्वयक श्वेता कुमारी व अन्य कर्मियों से नवजात लड़के-लड़कियों के रखरखाव की जानकारी ली. अंत में टीम बाल गृह सह खुला आश्रय में पहुंची. खुला आश्रय में पहुंचकर समाज कल्याण विभाग के निदेशक श्री अहमद ने व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया. वहीं, कर्तव्य के प्रति लापरवाह खुला आश्रय के समन्वयक को फटकार भी लगायी. इस अवसर पर डॉ शंभुनाथ सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार, देवेशनाथ दीक्षित आदि उपस्थित थे. क्या कहते हैं अधिकारीकेंद्र सरकार समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में विभिन्न गृहों के सामाजिक अंकेक्षण की औचक जांच की जा रही है. वहीं, गृह संचालकों को संबंधित फाॅर्म भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे सामाजिक अंकेक्षण का कार्य बेहतर हो सके. इमामुद्दीन अहमद निदेशक, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन