आज खुलेगा पट, पंडालों में उमड़ेंगे भक्त

Published at :18 Oct 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
आज खुलेगा पट, पंडालों में उमड़ेंगे भक्त

आज खुलेगा पट, पंडालों में उमड़ेंगे भक्तआस्था. रविवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी का किया ध्यान, कालरात्रि की पूजा आज देखते ही बन रही है पूजा पंडालों की भव्यताआमी मंदिर में श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़नोट: दिघवारा से फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, छपरा/दिघवारासोमवार को नवरात्र की सप्तमी पूजा शुरू होते ही पंडालों […]

विज्ञापन

आज खुलेगा पट, पंडालों में उमड़ेंगे भक्तआस्था. रविवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी का किया ध्यान, कालरात्रि की पूजा आज देखते ही बन रही है पूजा पंडालों की भव्यताआमी मंदिर में श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़नोट: दिघवारा से फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, छपरा/दिघवारासोमवार को नवरात्र की सप्तमी पूजा शुरू होते ही पंडालों से मां के पट खुल जायेंगे और भक्तों का जमावड़ा शुरू हो जायेगा. भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है. चारों ओर भक्ति गीतों व मंत्रों से माहौल भक्तिमय हो गया है. पूजा पंडालों को भव्य स्वरूप दिया गया है. इनकी सजावट देखते ही बन रही है. वहीं बाजारों में पूजन सामग्री व कपड़ों की जम कर खरीदारी हुई. रविवार को श्रद्धालुओं ने मां के कात्यायनी रूप का ध्यान किया व मुरादें मांगीं. वहीं, दिघवारा के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर, आमी में शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. छुट्टी का दिन होने के चलते दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा. स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था भाव के साथ मां की उपासना की एवं विधिवत तरीके से अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतों के पूर्ण होने की कामना भी की. पाठ करनेवाले भक्तों के द्वारा पढ़े जानेवाले दुर्गा पाठ के श्लोकों की गूंज मंदिर परिसर में हर जगह सुनने को मिली. वहीं, मां अंबिका भवानी की जय समेत कई जयकारों से नभ मंडल गुंजायमान होता दिखा. नवरात्र के अन्य दिनों अपेक्षा रविवार को सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी. भक्तों ने गंगा स्नान कर आस्था भाव के साथ दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कर अपनी खुशहाली की कामना की. पाठ करनेवाले लोगों में हर उम्र के भक्त नजर आये. आम से लेकर खास लोग जमीन पर बैठ कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करते नजर आये. मंदिर का हर चप्पा भक्तों की भीड़ से खचाखर्च भरा नजर आया एवं गर्भ गृह के बाहर भी मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गयी. इससे पूर्व अन्य दिनों की तरह पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत तरीके से पूर्जा-अर्चना की. दुर्गा पाठ करनेवाले भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा करने के बाद आरती की. फिर मंदिर की परिक्रमा कर मां के दर्शन किये. वहीं, देर शाम मंदिर परिसर की धुलाई होने के बाद बटुकों द्वारा गर्भगृह में मां के पिंडी रूप का शृंगार किया गया एवं भव्य आरती में मां के भक्तों ने हिस्सा लिया. उधर, प्रशासन द्वारा नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन