रश्वित के पैसे के साथ डीएओ गिरफ्तार

Published at :16 Oct 2015 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
रश्वित के पैसे के साथ डीएओ गिरफ्तार

रिश्वत के पैसे के साथ डीएओ गिरफ्तारनिगरानी की टीम ने शिकायत के बाद की कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास पर भी की गयी छापेमारी संवाददाता, बक्सर बाजार समिति रोड स्थित सोनी कुमार श्रीवास्तव के मकान से निगरानी विभाग की विशेष टीम ने जिले के कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर राम को एक लाख नकद के साथ मौके […]

विज्ञापन

रिश्वत के पैसे के साथ डीएओ गिरफ्तारनिगरानी की टीम ने शिकायत के बाद की कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास पर भी की गयी छापेमारी संवाददाता, बक्सर बाजार समिति रोड स्थित सोनी कुमार श्रीवास्तव के मकान से निगरानी विभाग की विशेष टीम ने जिले के कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर राम को एक लाख नकद के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया. इनके खिलाफ घूस लेने की शिकायत बक्सर के रहनेवाले दिनेश सिंह ने निगरानी में थी, जिसके आलोक में शुक्रवार को छापेमार दल ने गिरफ्तार किया. निगरानी विभाग के डीआइजी सुधीर कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनेश सिंह ने निगरानी विभाग में यह शिकायत की थी कि धान की सामुदायिक नर्सरी विकास योजना एवं बीजों व उपादान वितरण के लिए जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर राम विपत्र भुगतान के एवज में एक लाख रुपये मांग रहे हैं. इसी शिकायत के आलोक में निगरानी विभाग ने एक टीम बनायी, जिसने छापेमारी की. छापेमारी के बाद किराये के मकान में रह रहे श्री राम को सुबह में ही मौके पर दबोच लिया गया. बाद में निगरानी की टीम उन्हें लेकर पटना चली गयी. बाद में पटना स्थित उनके आवास पर भी निगरानी की टीम ने सघन तलाशी और छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन