केवल जुमलेबाजी से नहीं होगा विकास : शरद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन

लहलादपुर : जुमलेबाज दलों से जनता को सावधान रहना चाहिए तथा विकासशील दल का हाथ मजबूत करना चाहिए. उक्त बात जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने ढोढ़नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में प्रत्याशी मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बिहार का […]
विज्ञापन
लहलादपुर : जुमलेबाज दलों से जनता को सावधान रहना चाहिए तथा विकासशील दल का हाथ मजबूत करना चाहिए. उक्त बात जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने ढोढ़नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में प्रत्याशी मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि बिहार का विकास सिर्फ जुमले से नहीं होगा, बल्कि यहां के विकास को गति देने वाला ही उसे विकसित की श्रेणी में ले जायेगा. उन्होंने चार बार विजयी हुए प्रत्याशी धूमल सिंह को धूम-धड़ाके के साथ पुन: समर्थन देने की अपील की. प्रत्याशी श्री सिंह ने अपने क्षेत्र में उपलब्धता, लोगों के बीच रहने एवं किये गये कार्यों के हवाले से वोट देने की अपील की. सभा को राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी, जितेंद्र कुमार सोनी, रामाशीष यादव, अफजल अब्बास आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










