बाहरी को भगाये, बिहारी को अपनाएं: मीसा

Published at :16 Oct 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
बाहरी को भगाये, बिहारी को अपनाएं: मीसा

दिघवारा/दरियापुर/मढ़ौरादिघवारा : के जयगोंविद उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में शुकवार को आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने कहा कि बिहार के बेटे लालू व नीतीश हैं. नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है. लिहाजा, लोग वोट की चोट से बिहारी को अपनाएं व बाहरी को […]

विज्ञापन

दिघवारा/दरियापुर/मढ़ौरादिघवारा : के जयगोंविद उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में शुकवार को आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने कहा कि बिहार के बेटे लालू व नीतीश हैं.

नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है. लिहाजा, लोग वोट की चोट से बिहारी को अपनाएं व बाहरी को खदेड़ भगाएं. भोजपुरी में दिये अपने संबोधन में मीसा ने कहा कि यदुवंशियों में एकता की जरूरत है. भले ही भाजपा के लोग द्वारिका से अपना संबंध जोड़ते हों, मगर यह न भूले की यदुवंशियों के दिल में लालू राज करते हैं.

नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मीसा भारती ने कहा कि सिर्फ आश्वासनों के सहारे केंद्र की गद्दी पर काबिज मोदी सरकार ने जनता के लिए अच्छे दिन लाने का वायदा किया था, मगर गरीबों की थाल से दाल गायब हो गयी. कार्यक्रम को पूर्व विधायक महागंठबंधन प्रत्याशी डॉ रामानुज प्रसाद, डॉ मदन राय, ऐजा खां, जदयू की प्रखंड अध्यक्षा बसंती देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष फूलकुमारी देवी, संतोष यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

अध्यक्षता व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने किया. दरियापुर संवाददाता के अनुसार, प्रत्याशी चंद्रिका राय के पक्ष में दरिहारा हाइस्कूल मैदान में आयोजित चुनाव सभा में डॉ मीसा ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधा. मौके पर पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने नीतीश के नेतृत्व में बिहार के आगे बढ़ने, महिलाओं को अधिकार मिलने आदि का जिक्र किया.

मौके पर अनारसी, राकेश राय, रामनाथ विद्यार्थी, डॉ आजाद अहमद आदि उपस्थित थे. मढ़ौरा संवाददाता के अनुसार, गौरा मध्य विद्यालय परिसर में प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी व साह को बाहरी बताते हुए नीतीश व लालू को बिहारी कहा.

बढ़ती महंगाई व वादा पूरा नहीं किये जाने के आधार पर महागंठबंधन के पक्ष में वोट मांगा. प्रत्याशी जितेंद्र राय ने अपने कार्यों के आधार पर समर्थन की अपील की. मौके पर असम के कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह, मुखिया कौशल कुमार यादव, जिला राजद अध्यक्ष बलागुल मोबीन, ठाकुर अमर सिंह, शमशुद्दौला सिद्दीकी, गामा सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन