एक बार मौका दें, बिहार को विकसित राज्य बना दूंगा : पप्पू

एकमा/गड़खा : एक मौका दें. एक वर्ष में बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में ला दूंगा. उक्त बात जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एकमा तथा गड़खा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनाव सभाओं में शुक्रवार को कही. श्री यादव ने कहा कि 67 […]
सभी को आजमाएं. हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. एकमा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी इ संजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वायदों से मुकर गये हैं.
उन्होंने कहा कि एनडीए तथा महागंठबंधन दोनों के द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है और अब जनता उनके झांसे में नहीं आनेवाली है. राज्य में एकमात्र विकल्प जन अधिकार पार्टी व उसके सहयोगी ही हैं.
एकमा की सभा को प्रत्याशी इ संजय कुमार, जिलाध्यक्ष कन्हैया यादव, जिला पार्षद राजेंद्र राय, राष्ट्रीय नेता हाजी नूर मदनी, प्रवक्ता ललन सिंह, कृष्णा मांझी, राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार अग्रवाल आदि ने संबोधित किया. वहीं, गड़खा में प्रत्याशी दिलीप राम आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










