शक्षिक नेता के खिलाफ प्राथमिकी

शिक्षक नेता के खिलाफ प्राथमिकी डीएम के निर्देश पर डीएओ ने की कार्रवाई मतदाताओं को प्रभावित करने का है आरोपपुलिस ने लिया हिरासत में, जमानत पर किये गये रिहाछपरा (सारण). मतदान कर्मियों के लिए हो रहे डाक मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी […]
शिक्षक नेता के खिलाफ प्राथमिकी डीएम के निर्देश पर डीएओ ने की कार्रवाई मतदाताओं को प्रभावित करने का है आरोपपुलिस ने लिया हिरासत में, जमानत पर किये गये रिहाछपरा (सारण). मतदान कर्मियों के लिए हो रहे डाक मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना शुक्रवार की है. डीएम दीपक आनंद के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने यह प्राथमिकी दर्ज करायी. डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शिक्षक नेता को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान कराने का आरोपशिक्षक नेता पर किसी खास दल के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है. बी सेमिनरी स्कूल में मतदानकर्मियों के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां शुक्रवार को शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह मतदान अवधि में जाकर मतदानकर्मियों को दल विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपक आनंद निरीक्षण करने पहुंचे. शिक्षक नेता श्री सिंह को मतदान कक्ष के नजदीक देखा, तो उन पर कार्रवाई का निर्देश दिया. श्री सिंह एकमा प्रखंड के एकमा उत्क्रमित विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. शिक्षक नेता श्री सिंह को नगर थाने की पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया. वह एकमा थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव के निवासी हैं. निजी मुचलके पर शिक्षक नेता को पुलिस द्वारा रिहा किया गया. 20 तक चलेगा मतदान जिले के सभी मतदानकर्मियों के द्वारा 20 अक्तूबर तक बी सेमिनरी स्कूल में बनाये गये मतदान केंद्र पर मतदान किया जायेगा. मतदान की प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू हुई है. बैलेट मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. प्रतिदिन स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकरी मानीटरिंग कर रहे हैं. जिलाधिकारी की सख्ती की वजह से ही शिक्षक नेता पर कार्रवाई हुई है. क्या कहतें हैं अधिकारीजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षक नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शिक्षक नेता मतदान कक्ष के पास खड़े होकर एक दल के विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहे थे. कृष्णकांत झाजिला कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी वैलेटिंग पदाधिकारी, डाक मतदान केंद्र, बी सेमिनरी, सारण प्रभारी बैलेटिंग पदाधिकारी के आवेदन पर शिक्षक नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है. रवि कुमारथानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक, नगर थाना, छपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










