वोटिंग में नहीं करें कोई हस्तक्षेप: डीएम

Published at :16 Oct 2015 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
वोटिंग में नहीं करें कोई हस्तक्षेप: डीएम

वोटिंग में नहीं करें कोई हस्तक्षेप: डीएम मतदानकर्मियों के मतदान केंद्र पर पहुंच कर घंटा भर विभिन्न काउंटर, मतदान कक्ष का किया निरीक्षण गुरुवार को मतदान के दौरान दबाव बनानेवाले एक दो शिक्षक नेताओं पर डीएम की नजर पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश नोट: फोटो नंबर 16 सी.एच.पी 3, 4 है कैप्सन होगा- विशेश्वर […]

विज्ञापन

वोटिंग में नहीं करें कोई हस्तक्षेप: डीएम मतदानकर्मियों के मतदान केंद्र पर पहुंच कर घंटा भर विभिन्न काउंटर, मतदान कक्ष का किया निरीक्षण गुरुवार को मतदान के दौरान दबाव बनानेवाले एक दो शिक्षक नेताओं पर डीएम की नजर पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश नोट: फोटो नंबर 16 सी.एच.पी 3, 4 है कैप्सन होगा- विशेश्वर सेमिनरी बूथ पर मतदानकर्मी की समस्या सुनते डीएम तथा मतदान के लिए कतारबद्ध कर्मी संवाददाता, छपरा (सदर)28 अक्तूबर को होनेवाले विधानसभा के मतदान कार्य में लगे मतदानकर्मियों के लिए स्थानीय विशेश्वर सेमिनरी में बनाये गये डाकमत पत्र मतदान केंद्र पर शुक्रवार को डीएम दीपक आनंद ने पहुंच कर डॅयूटी में लगे कर्मचारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. डीएम श्री आनंद ने मतदान केंद्र पर बनाये गये सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए काउंटर व मतदान कक्ष का अवलोकन किया. साथ ही सभी तैनात पदाधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में मतदान के दौरान कोई हस्तक्षेप नहीं करें. डीएम ने इस दौरान कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि एक-दो शिक्षक नेता गुरुवार को पहुंच कर मतदान कक्ष के पास मतदाताओं को किसी विशेष उम्मीदवार के लिए मत देने के लिए दबाव बना रहे थे. डीएम ने इस दौरान ऐसे दो-तीन लोगों का नाम भी रखा. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों से वैसे व्यक्ति को चिह्नित कर कार्रवाई की भी बात कही. डीएम श्री आनंद लगभग ने एक घंटा तक मतदान परिसर में बैठ कर गतिविधियों पर नजर रखा. इस दौरान कुछ मतदानकर्मियों ने मतदान में आनेवाली परेशानियों से भी डीएम को अवगत कराया. इस पर डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. दूसरे दिन भी मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे पुलिसकर्मीएक ओर जहां डीएम को मतदान कर्मियों के लिए बनाये गये मतदान केंद्र पर एक-दो लोगों द्वारा किसी खास उम्मीदवार के लिए वोट को प्रभावित करने की शिकायत मिली थी. इस पर वे उपस्थित पदाधिकारियों से जानकारी ले रहे थे. वहीं, उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी से कहा कि दो दिनों से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं हुई है. इस कारण कुछ बाहरी लोगों को बाहर करना मुश्किल हो रहा है. इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण सह जीएम डीआइसी रविभूषण सिन्हा, मतदान केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता मो. उमैर, जिला कृषि पदाधिकारी केके झा, जिला कोषागार पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संध्या सुरभि, डीडब्लूओ कृष्णा राम आदि उपस्थित थे. पुलिस बल वीआइपी ड्यूटी में मतदान केंद्र पर नहीं जिला प्रशासन के पास पुलिस बल की कमी हो गयी है. इसकी वजह सभी पुलिसकर्मियों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगाये गये वीआइपी पदाधिकारियों एवं उम्मीदवारों के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था ड्यूटी में लगाया जाना है. विशेश्वर सेमिनरी में दूसरे दिन भी मतदानकर्मियों के लिए बनाये गये बूथ पर सुरक्षा के मद्देनजर दो दिनों से तैनात पदाधिकारी सुरक्षाकर्मी की जरूरत जता रहे है. परंतु, पुलिस की कमी के कारण मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं किये जा रहे हैं ऐसी स्थिति में तैनात पदाधिकारी बाहरी लोगों को खुद मतदान केंद्र से बाहर करने में असमर्थ पा रहे हैं. डीएम दीपक आनंद ने भी इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि चूंकि सभी पुलिसकर्मी विधि व्यवस्था ड्यूटी में जगह-जगह लगे हुए हैं, इसी कारण दूसरे दिन भी मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल के जवान नहीं पहुंच पा रहे हैं. तैनात पदाधिकारियों को ही बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन