बिहार में काम करनेवाला ही करेगा राज: मोदी

Published at :15 Oct 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में काम करनेवाला ही करेगा राज: मोदी

दिघवारा/बनियापुर/गड़खा : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जो काम करेगा, वही सत्ता पर राज करेगा. प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है. दिघवारा की त्रिलोकचक पंचायत अधीन बलदेव सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित चुनाव सभा में श्री मोदी ने एक तरफ लालू व […]

विज्ञापन

दिघवारा/बनियापुर/गड़खा : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जो काम करेगा, वही सत्ता पर राज करेगा. प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है. दिघवारा की त्रिलोकचक पंचायत अधीन बलदेव सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित चुनाव सभा में श्री मोदी ने एक तरफ लालू व नीतीश पर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ जनता के समक्ष कई वायदे भी किये.

उन्होंने कहा कि मंडल व कमंडल की राजनीति करनेवाले लालू प्रसाद परिवार के अलावा किसी का विकास नहीं कर सके. वहीं, नीतीश को अवसरवादी कहते हुए भाजपा से दोस्ती तोड़ने का जिम्मेवार बताया. लालू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने बेटे को शिक्षित नहीं कर सकें, वे बिहार की 11 करोड़ जनता को कैसे शिक्षित कर पायेंगे? श्री मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के छह महीने के अंदर सोनपुर-दीघा रेल सह सड़क पुल चालू हो जायेगा.

वहीं, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पांच हजार करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण होगा एवं अगले साल दिसंबर तक प्रदेश के हर टोले में बिजली पहुंचा दी जायेगी. 50 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष लैपटॉप एवं पांच हजार लड़कियों को पेट्रोल के साथ स्कूटी दी जायेगी. लालू प्रसाद ने बिहार के गौरवशाली अतीत को किया बदनामवहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपीठाकुर ने कहा कि बिहार के गौरवशाली अतीत को लालू ने बदनाम किया. कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, विधायक विनय कुमार सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने संबोधित किया.

कार्यक्रम का संचालन सदर मंडल भाजपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पुटून व धन्यवाद ज्ञापन बबलू सिंह ने किया. गड़खा संवाददाता के अनुसार मोदी की सभा बाजार स्थित बहुरिया बाड़ी में आयोजित हुई. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के दूल्हा अबकी बार कुंवारे रह जायेंगे. सभा को भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद मांझी, श्रीनिवास सिंह, श्याम सुंदर दास, धर्मेंद्र साह, हरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया.

बनियापुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड के कोल्हुआ उच्च विद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने भाजपा प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ सीपी ठाकुर समेत हरिमोहन रस्तोगी, त्रिभुवन तिवारी, पूर्व विधायक डॉ रामाकांत पांडेय, अजय प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन