लालू, राबड़ी व नीतीश ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया:पासवान

Published at :14 Oct 2015 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
लालू, राबड़ी व नीतीश ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया:पासवान

परसा : जातीय बंटवारे के नाम पर लालू-राबड़ी ने बिहार पर 15 वर्षों तक राज किया एवं दलित-महादलित को बांट कर नीतीश ने 10 वर्षों तक सत्ता चलायी, मगर विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ. उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री राम विलासपासवान ने विधानसभा क्षेत्र के मस्तीचक उच्च विद्यालय के […]

विज्ञापन

परसा : जातीय बंटवारे के नाम पर लालू-राबड़ी ने बिहार पर 15 वर्षों तक राज किया एवं दलित-महादलित को बांट कर नीतीश ने 10 वर्षों तक सत्ता चलायी,

मगर विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ. उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री राम विलासपासवान ने विधानसभा क्षेत्र के मस्तीचक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री था,

तो मंडल कमीशन को लागू कर वंचितों को हक दिलाया. 2010 में मैंने जब प्रदेश में मुसलिम मुख्यमंत्री की बात की, तो किसी ने साथ नहीं दिया. आज लोग दलित-महादलित व मुसलिम की दुहाई दे रहे हैं.

उन्होंने लालू पर निशाना लगाते हुए कहा कि जिन्हें अपने बेटों के जन्मदिवस का अंतर नहीं पता व जिन्होंने उन्हें उच्च शिक्षा नहीं दी, वह कैसे विकसित व शिक्षित बिहार बनायेंगे. श्री पासवान ने उम्मीदवार छोटेलाल राय के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि यदि बिहार में एनडीए की हुकूमत बनेगी, तो प्रदेश की तरक्की होगी.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यों व उपलब्धियों का जिक्र किया. सभा की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष बीगन मांझी ने की. सभा को प्रत्याशी छोटेलाल राय, चंद्रदेव सिंह, भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, कुमार अशोक, राजेश ओझा, शौकत अली, सभापति राय, रवींद्र सिंह आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन