स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं एसएसबी के जवान

Published at :14 Oct 2015 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं एसएसबी के जवान

मांझी : मांझी रामघाट पर बुधवार को सशस्त्र सीमा बल स्वच्छ और सुदृढ़ भारत का साहसिक नौकायान दल पहुंचा. राफटिंग दल क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुदृढ़ भारत का संदेश देगा. वहीं, सैन्य बलों द्वारा 15 अक्तूबर को मांझी घाट व बाजारों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जायेगा. देश को स्वच्छ और स्वस्थ कैसे […]

विज्ञापन

मांझी : मांझी रामघाट पर बुधवार को सशस्त्र सीमा बल स्वच्छ और सुदृढ़ भारत का साहसिक नौकायान दल पहुंचा. राफटिंग दल क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुदृढ़ भारत का संदेश देगा.

वहीं, सैन्य बलों द्वारा 15 अक्तूबर को मांझी घाट व बाजारों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जायेगा. देश को स्वच्छ और स्वस्थ कैसे बनाया जाये, इसकी भी जानकारी स्थानीय लोगों को दी जायेगी. नौकायान दल जलजीवी, झूला घाट, पंचेश्वर, बनबसा, लखीपुर, अयोध्या होते मांझी घाट पहुंचा है.

एसएसबी के नौकायान यात्रा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को उत्तराखंड के चितौरागढ़ धारझुला से हुई थी. नौकायान उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की नौ नदियों महा कालिंदी, सरयुग, कोसी, शारदा, सोन, गंगा, होते हुगली नदी तक का भ्रमण कर गंगासागर पहुचेगी.

नौकायान के पहुंचने पर गुरुवार को लोकगायक उदयनारायण सिंह के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. नौकायान अभियान का नेतृत्व नानचंद, प्रभुल शंकर, डिप्टी कमांडेंट संजय रावत, डॉ अजित एम रौब ने बताया कि 65 जवानों की टीम इस अभियान में शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन