पुलिस से बचने को घुसा था भीड़ में जांच के बाद मामले ने लिया नया मोड़

एक और अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में तीन अन्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी मकेर : सोमवार को हथियार के साथ पकड़ा गया अपराधी विधायक की हत्या करने नहीं बल्कि पुलिस से बचने के लिए उनकी भीड़ में छिपने आया था. इस मामले में तहकीकात के दौरान पुलिस को यह […]
एक और अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में
तीन अन्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
मकेर : सोमवार को हथियार के साथ पकड़ा गया अपराधी विधायक की हत्या करने नहीं बल्कि पुलिस से बचने के लिए उनकी भीड़ में छिपने आया था.
इस मामले में तहकीकात के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे थे. लेकिन, सफल नहीं होता देख वह बचने के उद्देश्य से विधायक द्वारा किये जा रहे जनसंपर्क की भीड़ में शामिल हो गया.
हालांकि उसके कुछ साथी भागने में सफल हो गये. पकड़े गये अपराधी के मामले में अमनौर के विधायक सह महागंठबंधन के उम्मीदवार कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में कहा है कि वे संध्या छह बजे मकेर बाजार स्थित अपने कार्यालय का उद्घाटन एवं सभा करने के उपरांत सड़क मार्ग से जनसंपर्क करते हुए महावीर चौक के लिए जा रहे थे कि इसी दौरान भाथा मोड़ के पास एक युवक उनके समीप आने की कोशिश करने लगा. उनके साथ चल रहे अंगरक्षकों को शंका हुई,
तो उसकी तलाशी ली. इसमें युवक के पास से एक देशी रिवाॅल्वर, दो गोलियां व एक चाकू बरामद किया गया. पकड़ा गया अपराधी अमनौर थाना क्षेत्र के लच्छी कैतुका निवासी फौजदार महतो का पुत्र जितेंद्र महतो बताया जाता है. इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वे एनएच 102 पर चांदनी चौक के समीप संध्या गश्ती कर रहे थे
कि उन्हें सूचना मिली की भाथा की ओर जानेवाली सड़क पर कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना पर वे दल-बल के साथ मोड़ के पास पहुंचे, तो देखा कि विधायक के अंगरक्षक एक युवक को पकड़े हुए हैं. उसके पास से रिवाॅल्वर, गोली एवं चाकू बरामद हुआ है.
उक्त अपराधी को थाना लेकर पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसके साथ अन्य पांच लोग और थे, जो वहां से फरार हो गये. फरार हुए अपराधियों के बारे में उसने बताया कि उनमें परसा थाने के सिकटी निवासी नागेंद्र मांझी का पुत्र टिंकु मांझी, इसी थाना क्षेत्र बनौता गांव के राजकिशोर सिंह का पुत्र राहुल कुमार व मिर्जापुर गांव के युगल महतो का पुत्र शैलेश महतो तथा अमनौर थाना के विष्णुपुरा गांव का सैद अली और एक अन्य शामिल था. पुलिस ने बनौता निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










