ग्रामीणों ने आगजनी कर जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2013 9:21 PM (IST)
विज्ञापन

लचर विद्युत आपूर्ति से थे नाराज जाम से वाहनचालकों में मची अफरातफरी संवाददाता, बनियापुर अनियमित व लचर विद्युत आपूर्ति से आजिज नगरा फीडर के दर्जनों गांव के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं ने चेतन छपरा नगरा पथ पर खाकी मठिया के पास आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. इससे यातायात पूर्णत: बाधित हो गया. सड़क जाम […]
विज्ञापन
लचर विद्युत आपूर्ति से थे नाराज
जाम से वाहनचालकों में मची अफरातफरी
संवाददाता, बनियापुर
अनियमित व लचर विद्युत आपूर्ति से आजिज नगरा फीडर के दर्जनों गांव के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं ने चेतन छपरा नगरा पथ पर खाकी मठिया के पास आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. इससे यातायात पूर्णत: बाधित हो गया. सड़क जाम से यात्रियों एवं वाहनचालकों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने एसडीओ एवं विभागीय पदाधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने मामले की सूचना एसडीओ को मोबाइल पर देने का प्रयास किया, मगर लगातार घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किये जाने पर प्रदर्शनकारी और उग्र हो गये. जाम का नेतृत्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह ने किया. लगभग दो घंटे तक सड़क पूर्णत जाम रही. मामले की सूचना पर जेइ पवन कुमार ने दूरभाष पर प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे के अंदर विद्युत बहाल करने का आश्वासन दिया, उसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ एवं स्थिति सामान्य हुई. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विगत डेढ़ माह से विद्युत आपूर्ति बाधित है. इससे दर्जनों गांवों के सैकड़ों परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में कई बार लिखित एवं मौखिक सूचना देने के बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी.
प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने समस्याओं की जानकारी वरीय विभागीय पदाधिकारियों को देने एवं स्थिति में सुधार नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से व्यापक पैमाने पर आंदोलन चलाने का अल्टीमेटम दिया. प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने एसडीओ एवं जेइ के तबादले के पक्ष में भी नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों में हरदेव टोला, सरैया, मिर्जापुर, उसरी, पिठौरी सहित दर्जनों गांवों के उपभोक्ता थे. इस संबंध में एसडीओ रमण कुमार ने बताया कि फैलिन चक्रवात से हुई आंधी-पानी के चलते तकनीकी गड़बड़ी आयी है, जिसे दूर कर विद्युत आपूर्ति शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










