स्क्वायड के चार टीटीइ हुए सम्मानित

Published at :09 Oct 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्क्वायड के चार टीटीइ हुए सम्मानित

स्क्वायड के चार टीटीइ हुए सम्मानित सोनपुर. रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पदस्थापित स्क्वायड के चार टीटीइ को अगस्त में उनके द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बेहतर कार्य करनेवाले रेल कर्मियों की बदौलत सोनपुर रेल […]

विज्ञापन

स्क्वायड के चार टीटीइ हुए सम्मानित सोनपुर. रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पदस्थापित स्क्वायड के चार टीटीइ को अगस्त में उनके द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बेहतर कार्य करनेवाले रेल कर्मियों की बदौलत सोनपुर रेल मंडल टिकट चेकिंग आय में प्रथम स्थान पर चल रहा है. बेहतर कार्य करनेवाले रेलकर्मी भविष्य में भी अपने कार्य प्रदर्शन को और अच्छे तरीके से निभाएं. सम्मानित होनेवालों में आरएस कुमार, मनोज कुमार, सरोज कुमार एवं रजनीकांत पासवान शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर बेहतर कार्य के लिए मुजफ्फरपुर स्क्वायड टू के एन आलम को महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन