लालू पर मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा पांच दिन पूर्व गो मांस पर दिये गये विवादास्पद बयान को लेकर सारण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया है. गुरुवार को प्रद्योत मिश्रा ने एक परिवाद दायर किया है. पत्र समर्पित किया, जिसमें श्री प्रसाद पर हिंदुओं की […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा पांच दिन पूर्व गो मांस पर दिये गये विवादास्पद बयान को लेकर सारण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया है. गुरुवार को प्रद्योत मिश्रा ने एक परिवाद दायर किया है.
पत्र समर्पित किया, जिसमें श्री प्रसाद पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. अपने परिवाद संख्या 3128/15 में श्री मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि श्री प्रसाद ने तीन अक्तूबर को अपने पटना स्थित सेकुलर रोड आवास पर एक पत्रकार से कहा था कि हिंदू भी बीफ (गाय का मांस) खाते हैं.
उन्होंने आगे कहा था कि मांस खानेवाला बकरी, मुरगा और बीफ नहीं देखता है. उनके इस वक्तव्य से हिंदुओं की संस्कृति, धर्म और आस्था पर गहरा आघात पहुंचा है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने इस मामले को स्वयं के पास रख लिया है.
सारण के दिघवारा निवासी ने गो मांस पर दिये गये बयान को लेकर दर्ज कराया परिवाद
सीजेएम ने मामले को अपने पास रखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










