अमित शाह के आगमन को लेकर सांसद ने किया दौरा

Published at :08 Oct 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह के आगमन को लेकर सांसद ने किया दौरा

छपरा : जयप्रकाश नारायण की जयंती अवसर पर सिताबदियारा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होनेवाली सभा की तैयारी को लेकर राजस्थान के सांसद व लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अर्जुन राम मेघावल तथा मध्य प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने सिताब दियारा का गुरुवार को दौरा किया. इस दौरान उन्हाेंने […]

विज्ञापन

छपरा : जयप्रकाश नारायण की जयंती अवसर पर सिताबदियारा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होनेवाली सभा की तैयारी को लेकर राजस्थान के सांसद व लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अर्जुन राम मेघावल तथा मध्य प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने सिताब दियारा का गुरुवार को दौरा किया.

इस दौरान उन्हाेंने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की. इसकी जानकारी प्रदेश राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह दी. उन्होंने बताया कि कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा गोद लिये गये सिताब दियारा गांव में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर व्याप्त तैयारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. समीक्षा बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ सीएन गुप्ता, इंजीनियर सत्येंद्र सिंह, जिला प्रभारी प्रो. अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, मुखिया हरेंद्र सिंह, गामा सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन