ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत दिघवारा. छपरा-पटना मुख्य सड़क पर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उसी गांव के परमेश्वर महतो के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, […]
ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत दिघवारा. छपरा-पटना मुख्य सड़क पर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उसी गांव के परमेश्वर महतो के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति शौच करने जा रहा था. इसी बीच ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. मृतक के पोते के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










