वोटरों को मतदान के लिए करें प्रेरित : वीसी

छपरा (सारण) : मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक करने की दिशा में एनएसएस की पहल काफी सार्थक है और सराहनीय भी है. उक्त बातें जेपीविवि के कुलपति प्रो द्विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए गुरुवार को कहीं. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत […]
छपरा (सारण) : मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक करने की दिशा में एनएसएस की पहल काफी सार्थक है और सराहनीय भी है. उक्त बातें जेपीविवि के कुलपति प्रो द्विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए गुरुवार को कहीं.
उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करा कर ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है. इस अवसर पर कुलसचिव आरपी बबलू ने कहा कि एनएसएस द्वारा शुरू किया गया मतदाता जागरूकता अभियान प्रभावकारी साबित होगा और मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा. शुरुआत में स्वयं सेवकों के द्वारा नुक्कड़ नाटक पेश किया गया और मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया.
एनएसएस के द्वारा आगामी 11 अक्तूबर तक जिले में मतदाता जागरूकता के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा. इस अवसर पर जगदम कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी, प्रो राजकुमार सिन्हा, संध्या कुमारी, अनिशा, शिवांगी, रिया, प्रिया, ममता, प्रीति, बंटी, मंटू, रंजीत, शमशाद, धीरज, प्रवीण, अमृत, रितेश, मोहित, मुरारी, आलोक, शेखर, शिवम, अप्पू, अमृतेश, विवेक, संदीप, दीपक, गुड्डू, आकाश, सन्नी, शेखर, संजीव, रंजन आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










