स्कॉर्पियो मकान से टकरायी, एक की मौत

स्काॅर्पियो मकान से टकरायी, एक की मौत महिला समेत सात लोग घायल मृतक पूर्व उपप्रमुख के पतिनोट. फोटो नंबर 8 सीएचपी 1 है. कैप्सन होगा- दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को देखते स्थानीय लोग अमनौर. स्काॅर्पियो के चालक द्वारा संतुलन बिगड़ने के कारण स्काॅर्पियो के एक मकान से जा टकराने पर अमनौर की पूर्व उपप्रमुख के पति की […]
स्काॅर्पियो मकान से टकरायी, एक की मौत महिला समेत सात लोग घायल मृतक पूर्व उपप्रमुख के पतिनोट. फोटो नंबर 8 सीएचपी 1 है. कैप्सन होगा- दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को देखते स्थानीय लोग अमनौर. स्काॅर्पियो के चालक द्वारा संतुलन बिगड़ने के कारण स्काॅर्पियो के एक मकान से जा टकराने पर अमनौर की पूर्व उपप्रमुख के पति की मौत एवं परिवार के चार महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व उपप्रमुख सियासती देवी के परिवार के सदस्य स्काॅर्पियो से पटना से अपने घर अमनौर थाना क्षेत्र के धोबाही गांव आ रहे थे, जो रास्ते में एसएच 73 छपरा अभियान ढोरलाही गांव समीप चालक द्वारा संतुलन बिगड़ने के कारण उक्त गाड़ी अशर्फी राय के पक्के के मकान से जा टकरायी. इससे उसमें सवार उमाशंकर सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और गाड़ी में सवार संजीव सिंह, संगीता देवी, अंजलि कुमारी, रश्मि कुमारी, अंकिता कुमारी, राकेश सिंह एवं हर्ष राज गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए परसा पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. सूचना के बाद अमनौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. इधर, इस घटना के बाद धोबाही एवं उसके आसपास के गांवों के लोगों में मातमी सन्नाटा छा गया. मालूम हो कि मृतक उमाशंकर सिंह दारोगा के पद से रिटायर हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










