चाकू मार युवक को किया घायल, पीएमसीएच रेफर

चाकू मार युवक को किया घायल, पीएमसीएच रेफर छपरा (सारण). जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के एक युवक को चाकू मार कर मंगलवार की रात गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल को उपचार के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर […]
चाकू मार युवक को किया घायल, पीएमसीएच रेफर छपरा (सारण). जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के एक युवक को चाकू मार कर मंगलवार की रात गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल को उपचार के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल युवक जलालपुर गांव के स्व. शिव कुमार गिरि का पुत्र सूरज गिरि बताया जाता है. सूरज को गरदन के पास चाकू लगा है और उसके अचेत रहने के कारण पुलिस बयान नहीं ले सकी और रात में उसे पीएमसीएच रेफर किये जाने के कारण घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी. इस घटना की जानकारी जलालपुर थाने की पुलिस को भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










