तरैया में मतदाता जागरूकता रैली निकली

तरैया में मतदाता जागरूकता रैली निकली डीएम व एसपी ने थाना परिसर में पदाधिकारियों के साथ चुनाव संबंधित बैठक कीनोट: तरैया से फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, तरैयातरैया थाना परिसर से बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकली. रैली को जिला पदाधिकारी दीपक आनंद व आरक्षी अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी […]
तरैया में मतदाता जागरूकता रैली निकली डीएम व एसपी ने थाना परिसर में पदाधिकारियों के साथ चुनाव संबंधित बैठक कीनोट: तरैया से फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, तरैयातरैया थाना परिसर से बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकली. रैली को जिला पदाधिकारी दीपक आनंद व आरक्षी अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मतदाता जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, स्वास्थ्यकर्मी, आशा, स्वयं सहायता समूह, नवसाक्षर टोला सेवक, प्रेरक समेत अन्य विभागों के कर्मियों ने खूब नारे लगाये. रैली थाना परिसर से निकली, जो तरैया बाजार होती हुई कई गांवों में गयी. पहले मतदान फिर जलपान, 28 अक्तूबर को करें मतदान- जैसे नारों के साथ मतदाताओं को जागरूक किया गया. रैली को रवाना कर डीएम व एसपी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर चुनाव संबंधित जानकारियां हासिल की. बैठक में बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओ कुमार राजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, बीइओ अशोक कुमार, बीएओ भृगुनाथ सिंह, सेक्टर पदाधिकारी बाल मुकुंद कुमार, योगेंद्र सिंह, भृगुनाथ सिंह, बीएलओ समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










