मांझा पुलिस ने केमिकल लदा ट्रक जब्त किया

गोपालगंज : मांझा पुलिस ने केमिकल से लदे ट्रक को नेशनल हाइवे – 28 के छवही के पास से जब्त किया है. पुलिस ट्रकचालक से सघन पूछताछ में जुटी है. केमिकल को लेकर एक बड़े रैकेट के उद्भेदन होने की संभावना पुलिस को है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रकों की जांच के दौरान पाया […]
गोपालगंज : मांझा पुलिस ने केमिकल से लदे ट्रक को नेशनल हाइवे – 28 के छवही के पास से जब्त किया है. पुलिस ट्रकचालक से सघन पूछताछ में जुटी है.
केमिकल को लेकर एक बड़े रैकेट के उद्भेदन होने की संभावना पुलिस को है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रकों की जांच के दौरान पाया गया कि कानपुर से केमिकल लेकर कोलकाता-मोहनिया के रास्ते जानेवाले ट्रक गोपालगंज के रास्ते रैकेट के प्रभाव में आकर जा रहा था. ट्रक पर कौन-सा केमिकल लदा है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.
केमिकल दवा बनाने की कंपनी के नाम पर निकला था. पुलिस को संभावना है कि चालक ने जान-बूझ कर रास्ता बदल कर बलथरी चेक पोस्ट पर चकमा देकर बिहार में इंट्री की. इंट्री करने के बाद अधिकारियों को चकमा देकर कहीं और बेचने की तैयारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










